Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, कुल मौतों की संख्या 8227 हुई

ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, कुल मौतों की संख्या 8227 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8227 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक व खुर्दा जिले में 2-2 संक्रमितों की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में एक 75 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप और अन्य विकारों से भी पीड़ित था. कटक जिले में एक 83 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और इस्केमिक हृदय रोग से भी पीड़ित था. कटक जिले में एक 62 वर्षीय पुरुष. खुर्दा जिले में एक 79 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 23 गिरफ्तार
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 848 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 24,06,050 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …