Home / Odisha / भुवनेश्वर में कोरोना से एक और पत्रकार की मौत

भुवनेश्वर में कोरोना से एक और पत्रकार की मौत

  • कोविद-19 टीका का दोनों डोज लेने के बावजूद दंपति हुए पाजिटिव

भुवनेश्वर. राजधानी में कोरोना से एक और पत्रकार सत्यजीत महापात्र की मौत हो गयी है. भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. मंगलवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, मयूरभंज जिले के बारीपदा के मूल निवासी महापात्र ने उत्कल विश्वविद्यालय में जनसंपर्क और विज्ञापन में स्नातकोत्तर के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया था.

लगभग 20 वर्षों के अपने करियर में उन्होंने विभिन्न टीवी चैनलों में प्रोग्राम एसोसिएट, प्रोग्राम प्रोड्यूसर, प्रोग्रामिंग हेड तथा 92.7 बिग एफएम में प्रोग्रामिंग हेड के रूप में काम किया था. बताया गया है कि सत्यजीत और उनकी पत्नी कुछ महीने पहले ही कोविद-19 के दोनों डोज ले चुके थे. फिर भी दोनों संक्रमित हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी ठीक होकर घर लौटीं, वहीं उनकी हालत बिगड़ती गई.

उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था और आखिरकार उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …