संबलपुर। रानीबंध इलाके में दस साल की मासूम बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनानेवाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंईठापाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अनिल ओराम बताया गया है तथा वह सासन के लंगबाहाल इलाके का रहनेवाला है। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
