संबलपुर. श्री अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, संबलपुर उदय स्टार्स शाखा की ओर से पहली बार लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन वीर सुरेंद्र साईं टेनिस अकादमी, 4C ग्राउंड, जेल चौक के पास, संबलपुर में किया गया. इसमें युवक-युवतियों दोनों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं की जा रही हैं. इसमे 20 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के युवा विकास एवं खेलकूद के राष्ट्रीय संयोजक पराग अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया.
प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सनोज अग्रवाल के साथ वीर सुरेंद्र साईं टेनिस अकादमी के कोच सुमित पंडा, संबलपुर उदय स्टार्स के अध्यक्ष सूरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रियांशु अग्रवाल, खेलकूद संयोजक आयुष अग्रवाल, सुमित शर्मा, मयंक टेबड़ीवाल, धीरज अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, संस्कार शर्मा, बृजकिशोर बबईवाला, खेतराजपुर शाखा अध्यक्ष राकेश बेरीवाल, कमल केडिया, अरुण अजड़ीवाल, राकेश पंसारी, संबलपुर शाखा के श्याम सराफ, साकेत अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल के साथ साथ सेकड़ों दर्शक उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


