संबलपुर. मारवाड़ी युवा मंच और संबलपुर उदय स्टार्स ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सेनानियों के लिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन विमसार हॉस्पिटल बुर्ला में किया.
इसमें चिकित्सा के क्षेत्र में पश्चिम ओडिशा के प्राणस्थली बुर्ला हॉस्पिटल में कार्यरत सैकड़ों महिला-पुरुष सफाई कर्मचारियों को दुपट्टा पहनाकर एवं जलपान कराकर मंच के सदस्यों के सम्मानित किया. खेतराजपुर शाखा के अध्यक्ष युवा राकेश बेरीवाल ने सभी सफाई कर्मियों का धन्यवाद देकर उत्साह बढ़ाया. संबलपुर उदय स्टार्स के अध्यक्ष सूरज अग्रवाल ने सभी सफाई कर्मियों की प्रशंसा करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया. राष्ट्रीय संयोजक पराग अग्रवाल ने कार्यक्रम के सराहना करते हुए आगे भी इस तरह का कार्यक्रम जारी रहेंगे और ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे का स्लोगन दिया. खेतराजपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष गणेश पालीवाल, नवचेतना शाखा से ऑक्सीजन संयोजका कंचन बेरीवाल, पिंकी अग्रवाल, संबलपुर उदय स्टार्स के कोषाध्यक्ष प्रियांशु अग्रवाल, स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक बृजकिशोर बबईवाला, आयुष अग्रवाल, मोहित शर्मा, सुमित शर्मा, मयंक टिबड़ेवाल, रितिक अग्रवाल, बृजेश सिंह एवं धीरज अग्रवाल आदि युवा साथी कार्यक्रम में उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

