Home / Odisha / केंद्रापड़ा में मगरमच्छ के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

केंद्रापड़ा में मगरमच्छ के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

केंद्रापड़ा. जिले के महाकालपाड़ा प्रखंड में मगरमच्छ के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, जिले के महाकालपाड़ा प्रखंड के मिलन मोड़ा गांव के 65 वर्षीय भाग्यधर जेना अपने मवेशियों के लिए घास लेने गोबरी नदी के पास घास के मैदान में गए थे. घर लौटने से पहले जेना नदी में नहाने गए. जब वह नदी में घुसे तो अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया. वह मदद के लिए चिल्लाने लगे और किसी तरह खुद को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ा पाये. स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में महाकालपाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. बाद में जेना की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …