Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह मरीजों की मौत

ओडिशा में कोरोना से और छह मरीजों की मौत

  • राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,198 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,198 हो गयी है. मृतकों में सर्वाधिक दो-दो मरीजों की मौत केंद्रापड़ा और खुर्दा जिले में हुई है. एक-एक कोरोना मरीज की मौत अनुगूल और जगतसिंहपुर जिले में हुई है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में एक 42 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो क्रोनिक लीवर डिजीज से भी पीड़ित था. जगतसिंहपुर जिले में एक 83 वर्षीय पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है. केंद्रापड़ा जिले में एक 55 वर्षीय महिला तथा एक 80 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. खुर्दा जिले में एक 41 वर्षीय पुरुष, जो डायबिटीज मेलिटस से भी पीड़ित था, तथा एक एक 69 वर्षीय पुरुष, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था, की मौत की पुष्टि हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …