Home / Odisha / ढेंकानाल में हाथी के हमले में किसान की मौत

ढेंकानाल में हाथी के हमले में किसान की मौत

ढेंकानाल. जिले के सदर वन परिक्षेत्र के कंदाबिंधा गांव के समीप हाथी के हमले में मंगलवार की रात एक किसान की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान नारायण राउत (60) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह कल रात अपनी फसलों की रखवाली कर रहा था. इसी दौरान उस पर एक हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो उसका शव मिला. इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …