Home / Odisha / भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 50 घायल, 14 की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 50 घायल, 14 की हालत गंभीर

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजाम और गणपति जिला के सीमावर्ती इलाके में आज तड़के हुए एक भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए। इनमें से 14 की हालत गंभीर बताई गई है और मृतकों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है।
बताया जाता है कि रायगड़ा से ब्रह्मपुरा आ रही बस तप्तपानी की घाटी में पुल से नीचे गिर गई, जिसमें 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 50 लोग घायल हुए।

इस हादसे की जानकारी पाते ही जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार राय और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय पाणिग्रहण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे। घायलों को दिग्गपहंडी मेडिकल कॉलेज तथा ब्रह्मपुरा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ब्रह्मपुर मेडिकल कॉलेज में उपजिलाधिकारी सिंधे दत्तात्रेय भाऊसाहेब, स्थानीय विधायक विक्रम पंडाल और मेडिकल अधीक्षक सोशल मिश्रा हालात पर नजर रख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था कि हादसा किन कारणों से हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …