Home / Odisha / बीजेबी अटोनॉमस कॉलेज के एक वरिष्ठ कर्मचारी का शव मिला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बीजेबी अटोनॉमस कॉलेज के एक वरिष्ठ कर्मचारी का शव मिला

कटक. कटक स्थित बीजेबी अटोनॉमस कॉलेज के एक वरिष्ठ कर्मचारी का शव सोमवार को किशननगर तहसील अंतर्गत सिरलो के पास मिलने से सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने पहले शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उसकी पहचान हो गई. उनकी पहचान बीजेबी कॉलेज के वरिष्ठ प्रयोगशाला कर्मचारी देवाशीष दास के रूप में बतायी गयी है और उन्होंने रविवार को महानदी नदी में छलांग लगा दी थी. घटना के बाद परिजनों ने जगतपुर पुलिस से मामले की शिकायत की थी. तलाशी अभियान शुरू किया गया और आज दोपहर दास का शव मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …