भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा है कि मैंने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्री से बातचीत की और चक्रवाती तूफान गुलाब के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया. केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. मैं सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

