Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और पांच की मौत, मृतकों की संख्या हुई 8,175
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और पांच की मौत, मृतकों की संख्या हुई 8,175

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और पांच रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,175 हो चुकी है. मौत की ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद संख्या राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है.

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में एक 51 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. केंदुझर जिले में एक 60 वर्षीय पुरुष तथा खुर्दा जिले में एक 32 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है. इसके साथ ही कोरापुट जिले में एक 35 वर्षीय पुरुष तथा पुरी जिले में एक 40 वर्षीय पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …