Home / Odisha / भाजपा ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रकाश बेताला को किया सम्मानित

भाजपा ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रकाश बेताला को किया सम्मानित

भुवनेश्वर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तथा भुवनेश्वर के विख्यात समाजसेवी प्रकाश बेताला को सम्मानित किया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रकाश बेताला को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. पार्टी में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रकाश बेताला यह सम्मान प्रदान किया गया है. इस सम्मान के लिए प्रकाश बेताला ने आभार जताया और कहा कि वह पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …