भुवनेश्वर. बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके प्रभाव में ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है, जिसे देखते हुए पांच दिनों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है. शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान इस सिस्टम के और अधिक चिह्नित होने की संभावना है. साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है. इस बीच अगले पांच दिनों के लिए ओडिशा के कई जिलों के लिए आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर पीली चेतावनी जारी की गई है.
अगले 24 घंटों के दौरान मयूरभंज, केंदुझर, गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कटक और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
इसी तरह, दूसरे दिन बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, मयूरभंज, केंदुझर, मालकानगिरि, कोरापुट, और रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा इसी अवधि के दौरान भद्रक, केंद्रापड़ा कटक, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
तीसरे दिन पुरी, खुर्दा, गंजाम, गजपति, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, नयागड़ा, मालकानगिरि, कोरापुट, बौध, नवरंगपुर, रायगड़ा और भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
इसी तरह के मौसम की स्थिति नवरंगपुर, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कोरापुट, मालकानगिरि जिलों में बनी रहेगी और भारी बारिश की संभावना है.
चौथे दिन गंजाम, गजपति, रायगड़ा, सोनपुर, कंधमाल और बौध जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होगी.
पांचवें दिन कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, नुआपड़ा, कलाहांडी और बलांगीर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

