Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और सात रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8,157 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और सात रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8,157 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और सात रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,157 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में एक 75 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. कटक जिले में एक 62 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. जाजपुर जिले में एक 77 वर्षीय पुरुष की मौत, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. खुर्दा जिले में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो डायबिटीज मेलिटस से भी पीड़ित थी. नवरंगपुर जिले में एक 75 वर्षीय महिला की मौत हुई, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी. पुरी जिले में एक 75 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. सुंदरगढ़ जिले में एक 78 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …