Home / Odisha / कटक में गणेश घाट पर 17 दिनों तक तिल-तर्पण की विशेष व्यवस्था

कटक में गणेश घाट पर 17 दिनों तक तिल-तर्पण की विशेष व्यवस्था

कटक. हर साल की तरह इस साल भी काठजोड़ी नदी किनारे गणेश घाट पर तिल-तर्पण की विशेष व्यवस्था की गयी है. 20 सितंबर से 07 अक्टूबर तक पितृपक्ष रहेगा. उल्लेखनीय है कि विगत कई दशकों से आचार्य पं. विनोद जी के तत्वाधान में गणेश घाट पर इन 17 दिनों तक तर्पण का कार्यक्रम होता आया है. इस वर्ष भी पितरों के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम विधि पूर्वक आयोजित किया जायेगा. इसके लिए तीन नंबर जारी किये गये हैं. इच्छुक लोग 9937443677 (अनिल), 9777399929 (कैलाश) तथा 9040671151 (पं विनोदजी) से संपर्क कर सकते हैं. तर्पण के कार्य में लगने वाली सभी सामग्रियां नदी पर उपलब्ध करायी जायेंगी. यह जानकारी यहां कैलाश प्रसाद सांगनेरिया ने दी.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …