कटक. लायंस क्लब ऑफ कटक आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नये चेयरमैन के रूप में गणेश प्रसाद कंदोई चुने गये हैं. इसके साथ ही सर्वसम्मति से 2021-23 के लिए अन्य पदाधिकारियों को भी चुना गया है.
जानकारी के अनुसार, चेयरमैन लायन गणेश प्रसाद कंदोई के साथ-साथ कार्यकारी चेयरमैन के रूप में लायन मातादीन उदयपुरिया, वाइस चेयरमैन लायन एसएन अग्रवाल, लायन प्रफुल्ल साहू, पीडीजी, लायन कमल कुमार अग्रवाल चुने गये हैं. सचिव के पद पर लायन सीए राजेश कुमार झुनझुनवाला तथा सह-सचिव लायन दिलीप बैद को चुना गया है. कोषाध्यक्ष लायन अविनाश संतुका, संयुक्त कोषाध्यक्ष लायन सुरेश फोगला चुने गये हैं. इसके साथ ही मनोनीत समिति में सीईओ लायन लायन विश्वनाथ धानुका, डिप्टी सीईओ लायन सुशील संतुका, पीडीजी तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अनूप मुरारका को चुना गया है. चुनाव सभा आज सुबह मेल्विन जोन्स लायंस आई हॉस्पिटल, कटक में हुई. यह जानकारी सचिव लायन सीए राजेश कुमार झुनझुनवाला ने दी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
