भुवनेश्वर. राजधानी में रविवार को खुले नाले में गिरकर 15 वर्षीय स्कूली छात्र लापता हो गया. जानकारी के मुताबिक, सिरीपुर इलाके के शताब्दी नगर बैंक कॉलोनी का रहने वाला यह छात्र बारिश के कारण पानी भरे नाले में फिसल गया और तेज बहाव के कारण वह बह गया. खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था. बताया गया है कि वह ट्यूशन के लिए जा रहा था. इस दौरान बारिश के कारण नाले में पानी भरा हुआ तथा उसकी धारा तेज थी. इसी नाले में वह गिर गया. लड़के का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
