भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर में इंफोसिटी थाना क्षेत्र के कल्याण मंडप में शुक्रवार की रात एक युवक का शव लटका मिला. मृतक की पहचान जाजपुर जिले के मूल निवासी प्रकाश बल के रूप में बतायी गयी है. वह पिछले चार-पांच साल से कल्याण मंडप में कार्यरत था. इस घटना की सूचना मिलते ही इंफोसिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बीच उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
