Home / Odisha / ढेंकानाल में हाथी के हमले में किसान की मौत

ढेंकानाल में हाथी के हमले में किसान की मौत

ढेंकानाल. ढेंकानाल वनमंडल में कल रात हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. इस घटना से स्थानीय इलाके में तनाव है. बताया गया है कि ढेंकानाल वनमंडल के महाबिरोड रेंज के खांडौलमुंडा गांव में शुक्रवार की रात अपनी फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने मार डाला. मृतक किसान की पहचान खंडुआलमुंडा के उपेंद्र अमात के रूप में हुई है. वह कल रात अपनी फसल की रखवाली करने गया था. इसी दौरान उस पर हाथी ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने आज सुबह उसे मृत पाया और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी.

घटना की जानकारी पाते ही वन रेंजर हरमोहन नायक और टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की.

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …