Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 8128 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 8128 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8128 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कोरापुट, मयूरभंज व खुर्दा जिले में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 19 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 812 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 22,56,800 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

 

 

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …