Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 628 नये मामले, और 96 बच्चे हुए संक्रमित
covid-19

ओडिशा में कोरोना के 628 नये मामले, और 96 बच्चे हुए संक्रमित

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 580 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इनमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 96 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 18 हजार 926 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10 लाख 4 हजार 845 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार 906 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 367 संगरोध से हैं, जबकि 261 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 261 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में 5 तथा बालेश्वर जिले में 22 संक्रमित मिले हैं. बरगड़ जिले में 7 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 7 संक्रमितों की पहचान की गई है. बलांगीर जिले में 1 संक्रमित की मौत हो गई है. बौध जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. कटक जिले में 72 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले में 1, ढेंकानाल जिले में 5 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 2 व गंजाम जिले 1 संक्रमित मिला है. जगतसिंहपुर जिले में 26 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले में 19 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुडा जिले में 3 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी व कंधमाल जिले में एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. केन्द्रापड़ा जिले में 9 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 2 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 291 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले में 16 संक्रमित मिले हैं. मालकानगिरि जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मयूरभंज जिले में 22 संक्रमित मिले हैं, जबकि नवरंगपुर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. नयागढ़ जिले में 7 संक्रमितों की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. पुरी जिले में 9 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले में 8 संक्रमित मिला है, जबकि सोनपुर से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. सुंदरगढ़ जिले में 23 व स्टेट पूल में 66 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …