Home / Odisha / मयूरभंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार

मयूरभंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार

बारिपदा. मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के अनुसार, लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, चारों ने एक ईंट भट्ठे पर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था. लड़की ने आगे आरोप लगाया था कि आरोपी व्यक्तियों ने घटना की वीडियोग्राफी की है. इसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर-दबोचा है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …