Home / Odisha / कंधमाल में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

कंधमाल में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

फूलबनी. कंधमाल जिले के बालीगुड़ा थाना क्षेत्र के रेबिंगिया पंचायत के बाजार शाही में गुरुवार शाम एक स्थानीय व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, भीमसेन बेहरा नामक एक युवक ने मृतक नवघना साहू को कल शाम अपने घर से बाहर बुलाया था और उस पर पांच राउंड फायरिंग की थी.

सूचना मिलते ही बालिगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बेहरा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …