संबलपुर। शराब खरीदने का लेकर उठे विवाद के बाद ग्राहकों ने दुकान मालिक पर अस्तुरा से हमला बोल दिया। यह घटना बुर्ला शहर में घटित हुई है। आरोपियों के हमले में दुकान मालिक टंकधर उर्माल एवं तरुण सुना बताया गया है। गंभीर हालत में दोनों को वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में दाखिल कराया गया है। पीडि़तों की कि शिकायत पर बुर्ला पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
