केंदुझर. जिले के घासीपुरा थाना क्षेत्र लक्ष्मी बाजार इलाके में एक होटल मालिक और उसके बेटे ने मात्र पांच रुपये के लिए एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. इस व्यक्ति की पहचान अमन के रूप में की गयी है. इस घटना का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर घासीपुरा पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक अन्य हमलावर नाबालिग है और अभी भी फरार है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित ने कल लंच करने के लिए लक्ष्मी बाजार स्थित मां होटल गई थी. खाना खाने के बाद जब वह काउंटर पर बिल भरने के लिए गया, तो होटल मालिक ने 45 रुपये की मांग की. चेंज नहीं होने पर उसने 40 रुपये की दिया और होटल मालिक से बाकी के 5 रुपये बाद में देने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और उसकी पिटाई कर दी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

