Home / Odisha / ओडिशा में सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर

ओडिशा में सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर

भुवनेश्वर. ओडिशा के भद्रक और ढेंकानाल जिलों में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, भद्रक जिले में भंडारीपोखरी थाना क्षेत्र के कहारापोखरी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे की सूचना पाते ही भंडारीपोखरी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया. इधर, हालत गंभीर होने के कारण एक घायल युवक को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इधर, ढेंकानाल जिले के कांटैइकोलिया के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-55 पर शराब की दुकान के सामने बीती रात एक मोटरसाइकिल की कार से टक्कर हो गयी. इस हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पैकादहीखोर निवासी जगमोहन प्रधान (45) के रूप में बतायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, वह कल रात करीब साढ़े आठ बजे गोविंदपुर से ढेंकानाल जा रहा था. इसी दौरान उसकी मोटरसाइकि शराब की दुकान के सामने खड़ी कार से जा टकरायी. हादसे की सूचना पाते ही पीसीआर वैन मौके पहुंची और उसे ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …