Home / Odisha / पुरी में बस के पलटने से छह घायल

पुरी में बस के पलटने से छह घायल

पुरी. पुरी-सतपाड़ा मार्ग पर कठुआरेदी चौक के पास गुरुवार को एक बस के पलट जाने से छह लोग घायल हो गये. यह घटना उस समय हुई जब बस ने आगे आ रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी.

घायलों में एक पांच साल का बच्चा और एक महिला शिक्षिका हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में ब्रम्हागिरि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …