Home / Odisha / कोरापुट में जानलेवा हमले में पुत्र की मौत, पिता गंभीर, छह हिरासत में

कोरापुट में जानलेवा हमले में पुत्र की मौत, पिता गंभीर, छह हिरासत में

कोरापुट. बिसिंहपुर थाना क्षेत्र के घटौलगुडा गांव में सोमवार को हमावलरों एक समूह ने एक पिता-पुत्र की बेरहमी से हमला कर दिया. इस हमले में पुत्र की मौत हो गयी, जबकि पिता की हालत गंभीर है. पुत्र की पहचान फकीर बिसोई के रूप, जबकि उसके पिता की पहचान दयानिधि के रूप में बतायी गयी है. दयानिधि एक अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं.
इस घटना के सिलसिले में बिसिंहपुर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि दयानिधि का बोरीगुमा अस्पताल में इलाज चल रहा है. वारदात के पीछे के मकसद का पता लगाने और आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …