Home / Odisha / अनुगूल में नालको ठेका कर्मचारी की हत्या कर शव को फेंका

अनुगूल में नालको ठेका कर्मचारी की हत्या कर शव को फेंका

अनुगूल. जिले के बिक्रमपुर थाना क्षेत्र के एफसीआई टाउनशिप में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव एक चर्च के पास फेंक दिया.

मृतक की पहचान नयागढ़ जिले के मूल निवासी जितेंद्र सथुआ के रूप में हुई है. वह अनुगूल के बाघमारा में रहता था और नालको में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत था.

आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचित किया. इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पहुंची तथा पर्स में मिले आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त की.

इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया और पता चला कि वह कल ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा.

सथुआ के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. उसकी मोटरसाइकिल उसके शरीर के पास मिली थी, जबकि पर्स उसकी कमर पर और मोटरसाइकिल की चाबियां उसके शरीर पर पड़ी थीं. पुलिस ने वैज्ञानिक टीम की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …