Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और सात की मौत, कुल मौतों की संख्या 8035 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और सात की मौत, कुल मौतों की संख्या 8035 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से 6 और संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8035 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 2 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि बालेश्रर, कटक, ढेंकानाल व केन्द्रापड़ा जिले में 1-1संक्रमितों की मौत होने की सूचना है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में एक छह साल की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई है. कटक जिले में एक 71 साल के पुरुष की कोरोना से मौत हो गई है. ढेंकानाल जिले में एक 56 साल के पुरुष की कोरोना से मौत होने की सूचना है.

इसी तरह गंजाम जिले में एक 80 साल की महिला, एक 57 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई है. केन्द्रापड़ा जिले में एक 65 साल की महिला तथा एक 45 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन पर 14 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 804 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 26,06,850 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …