Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से मौत का आंकड़ा दहाई से नीचे आया, सिर्फ छह की मौत की पुष्टि
covid-19

ओडिशा में कोरोना से मौत का आंकड़ा दहाई से नीचे आया, सिर्फ छह की मौत की पुष्टि

  • मृतकों में चार भुवनेश्वर के

भुवनेश्वर. कोरोना महामारी की दूसरी लहर में काफी लंबे समय के बाद ओडिशा में मौत का आंकड़ा दहाई से नीचे दर्ज हुआ है. कोरोना से सिर्फ छह संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गयी है, जिनमें से चार राजधानी भुवनेश्वर के हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,028 हो गयी है.

जानकारी के अनुसार, राजधानी भुवनेश्वर में एक 51 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी. अन्य एक 85 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और कोरोनरी धमनी रोग से भी पीड़ित था. इसी तरह से मृतक एक 62 वर्षीय पुरुष मधुमेह मेलिटस से तथा एक 85 वर्षीय महिला उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी.

कटक जिले में एक 104 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था.

जाजपुर जिले में एक 43 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप और सरवाइकल मायलोपैथी से भी पीड़ित था.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यह आंकड़े ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किये गये हैं. कोई जरूरी नहीं है कि यह आंकड़े रीयल टाइम के होंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …