Home / Odisha / हवाई अड्डा हादसे की सीबीआई जांच हो – कांग्रेस

हवाई अड्डा हादसे की सीबीआई जांच हो – कांग्रेस

भुवनेश्वर-भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे में निर्माणाधीन भवन के छत के गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत तथा दो अन्य लोग घाय़ल होने के मामले में सीबीआई जांच किया जाए । इस काम को करने वाले ठेकेदार को तत्काल गिरफ्तार किया जाए । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक सुरेश राउतराय  ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही ।

उन्होनें कहा कि यह सामान्य हादसा नहीं है । यह एक बडा हादसा है । यदि यह हादसा दिन में हुआ होता तो काफी लोगों की जानें जा सकती थी । ठेकेदार द्वारा काम इतना निम्न स्तर का क्यों किया गया । इस बात की जांच की जानी चाहिए ।

उन्हेंने कहा कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की मुआबजा राशि प्रदान किया जाए । उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिया जाए । इसी तरह घायल लोगों को निशुल्क उपचार के साथ साथ उन्हें भी नौकरी प्रदान किया जाए । उन्होंने कहा कि  इस मामले की शीघ्र सीबीआई जांच हो व दोषी को कडी से कडी कार्रवाई किया जाए ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …