Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना
मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर. बंगाल की खाड़ी में एक ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. यह जानकारी शनिवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ताजा बुलेटिन में दी है. बताया गया है कि पश्चिम बंगाल तट से दूरस्थ उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में यह कम दबाव का क्षेत्र बना है.

उत्तर आंध्र प्रदेश तथा दक्षिण ओडिशा के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण 28 और 29 अगस्त को ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अलग-अलग भारी व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है. 28 से 31 अगस्त तक तेलंगाना में और 28 और 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी व्यापक वर्षा होगी.

नवीनतम आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा, कंधमाल, कलाहांडी और नवरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

इसके अलावा, इसी अवधि में बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, केंदुझर, मयूरभंज, अनुगूल और ढेंकनाल जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

दूसरे दिन कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, नुआपड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, गजपति और रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर और भारी वर्षा होने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …