शैलेश कुमार वर्मा, कटक
“जल ही जीवन है” प्रकल्प के अंतर्गत पवित्र रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर माणिक घोष बज़ार स्थित श्री शनिश्चर मंदिर के पास उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कटक शाखा के अध्यक्ष सुरेश कमानी के सौजन्य से उनके दादा एवं पिता की स्मृति शेष दुर्गादत्त जी-बलदेव प्रसाद कमानी एवं बनारसी देवी- प्रभावती देवी कमानी की पुण्य स्मृति में एक शीतल पेय जल मशीन का उद्घाटन उनकी माता ललिता देवी कमानी एवं सम्मेलन के वरिष्ठ सलाहकार एवं समाज सेवी श्री जयप्रकाश जोशी के कर कमलों द्वारा रक्षा सूत्र पूजन कर, नारियल बघार कर किया गया.
इस अवसर पर पधारे सदस्यों, पदाधिकारी, स्नेहजनों, मित्रों, बंधुओं एवं समाज की कई संस्थाओं के उच्च पदाधिकारी प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मेलन द्वारा इस मानवसेवा कार्य की भूरी भूरी प्रशंशा की तथा निमित परिवार को बधाई एवं साधुवाद प्रदान किया.
अध्यक्ष ने सर्वप्रथम पधारे हुए सभी महानुभावों, कार्यकारिणी सदस्यों, मीडिया बंधुओं, फ़ोटोग्राफर व अन्य कर्मियों को सम्मेलन की ओर से तथा पूरे कमानी परिवार की ओर से रक्षा बंधन की बधाई, शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित करते हुए स्वागत किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

