Home / Odisha / काठजोड़ी नदी से युवती को बचाने वाला रेलवे कर्मचारी सम्मानित

काठजोड़ी नदी से युवती को बचाने वाला रेलवे कर्मचारी सम्मानित

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक यूनियन, भुवनेश्वर शाखा ने खूब सराहा

भुवनेश्वर. काठजोड़ी नदी में कूदकर एक युवती का जान बचाने वाले रेलवे कर्मचारी को भुवनेश्वर में सम्मानित किया गया. इस कर्मचारी का नाम सनातन लोहार है तथा यह भुवनेश्वर में टीआरएस ओपी स्टाफ है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को एक युवती ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस दौरान रेलवे कर्मचारी व फुटबाल खिलाड़ी सनातन लोहार ने मौके पर पहुंचकर नदी में छलांग लगायी और नदी के अंदर से युवती को निकाला और उसे अस्पताल भेज दिया गया. इस प्रसंशनीय कार्य को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक यूनियन (भुवनेश्वर शाखा) की ओर से सनातन को सम्मानित किया गया. कॉमरेड पीके पटसाहनी के नेतृत्व में महासचिव इकोर्सू, बीबीएस शाखा अध्यक्ष कॉमरेड बिमल मिश्र, बीबीएस शाखा सचिव कॉमरेड कौशिक साहा ने सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि लोहरा ने युवती को बचाकर एक मिसाल कायम किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …