भुवनेश्वर. राजधानी में सप्ताहांत शटडाउन के दौरान कोविद नियमों को तोड़ने पर दो बाल को सील कर दिया गया है. यह जानकारी यहां कमिश्नरेट पुलिस ने दी. बताया गया है कि सप्ताहांत शटाउन में ये बार खुले थे और रात के कर्फ्यू के बावजूद शराब परोस रहे थे. परिसर से करीब 10 जुआरी और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया. साथ ही घटनास्थल से 2.35 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है. यह छापेमारी भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने की थी. मौके पर नियमों का पाने पर इसे सील कर दिया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
