-
प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 7223 तक पहुंच गई है

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 986 नए मामले सामने आने के साथ ही 69 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 574 लोग क्वारेनटाइन से हैं जबकि 412 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। नए संक्रमित मरीजों में 128 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है।
नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधि 373, कटक जिले से 139, अनुगुल जिले से 24, बालेश्वर जिले से 25, बरगड़ जिले से 1, भद्रक जिले से 14, बलांगीर जिले से 17, देवगड़ जिले से 9, ढेंकानाल जिले से 15, गजपति जिले से 1, गंजाम जिले से 8, जगतसिंहपुर जिले से 45, जाजपुर जिले से 49, कालाहांडी जिले से 6, कंधमाल जिले से 12, केन्द्रापड़ा जिले से 23, केन्दुझर जिले से 13, कोरापुट जिले से 3. मालकानगिरी जिले ले से 1, मयूरभंज जिले से 32, नवरंगपुर जिले से 6, नयागड़ जिले से 20, पुरी जिले से 32, रायगड़ा जिले से 4, सम्बलपुर जिले से 15, सुवर्णपुर जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 13, स्टेटपुल में 85 लोग संक्रमित हुए हैं। झारसुगुड़ा, नुआपड़ा एवं बौद्ध जिले से एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आए हैं।
प्रदेश में आज जिन 69 लोगों की कोरोना से मौत होने की जानकारी दी गई है, उसमें जगतसिंहपुर जिले से सर्वाधिक 12 लोग शामिल हैं। इसके अलावा कटक जिले से 11, ढेंकानाल जिले से 8, भद्रक जिले से 6, जाजपुर जिले से 6, अनुगुल जिले से 5, केन्द्रापड़ा जिले से 5, खुर्दा जिले से 5, पुरी जिले से 4, मयूरभंज जिले से 3, केन्दुझर जिले से 3, नयागड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
गौरतलब है कि 986 नए मामले के साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 लाख 99 हजार 173 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 82 हजार 319 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9 हजार 578 सक्रिय मामले हैं। 69 मृतक के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7223 हो गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
