Home / Odisha / सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सोनपुर एसपी

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सोनपुर एसपी

सोनपुर. सोनपुर जिले के आरक्षी अधीक्षक देवी प्रसाद दास बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. बुधवार को संबलपुर–सोनपुर रास्ते पर उनकी कार की टक्कर एक ट्रक के साथ हो गई. उन्हें व इसमें घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दास दो अन्य लोगों के साथ कार से जा रहे थे. इसी दौरान सिंधोल के पास उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई. टक्कर में दास की कार पलट गई. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …