Home / Odisha / पश्चिम ओडिशा में दो मासूम बच्चे पाये गये कोरोना पाजिटिव
covid-19

पश्चिम ओडिशा में दो मासूम बच्चे पाये गये कोरोना पाजिटिव

संबलपुर. कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच पश्चिम ओडिशा में दो बच्चे कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. संबलपुर जिले के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र सायं आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान (विमसार) में इलाज करा रहे दो बच्चों में लक्षण देखे जाने के बाद उनकी जांच करायी गयी तो वे कोरोना से पाजिटिव पाये गये हैं. जानकारी के अनुसार ये दोनों बच्चे बरगड़ जिले के हैं. इनमें एक पांच साल का है, तो दूसरा 7 महीने का है. इस बीच दोनों को विमसार के कोविद अस्पताल-II में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …