भुवनेश्वर. आगामी 14 फरवरी को ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा. दो चरणों में चलने वाले यह सत्र 9 अप्रैल तक चलेगा. सत्र के पहले दिन राज्यपाल प्रो गणेशीलाल अभिभाषण देंगे करेंगे. 18 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी 2020-21 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे. इस सत्र में 31 कार्य दिवस होगा. राज्यपाल प्रो गणेशीलाल द्वारा अनुमोदन दिये जाने के बाद विधानसभा सत्र के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है. इस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सत्र दो चरणों में होगा. पहला चरण 14 फरवरी से प्रारंभ हो कर 26 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद दूसरा चरण 11 मार्च से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगा.
सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद 15 व 17 फरवरी को को दो दिनों तक उनके अभिभाषण पर चर्चा होगी.
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
