Home / Odisha / पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत टिकट देगी बीजद

पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत टिकट देगी बीजद

भुवनेश्वर. बीजू जनता दल आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 27 प्रतिशत टिकट ओबीसी वर्ग को प्रदान करेगी. बीजू जनता दल के मुखिया तथा मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, यह निर्णय किया गया है. यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं व डा अरुण साहू ने यह जानकारी दी.

उन्होंने यह भी कहा कि केवल पंचायत चुनाव ही नहीं बल्कि बाद के चुनाव में भी बीजद ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत टिकट प्रदान करेगी. न्यायालय के रोक, केन्द्रीय कानून न होने के कारण पार्टी ने यह राजनीतिक निर्णय किया है. उन्होंने भाजपा व कांग्रेस से भी अपील की कि वे पंचायत चुनाव के साथ साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी ऐसा करें.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …