Home / Odisha / अगले पांच दिनों तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना
मौसम

अगले पांच दिनों तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर. अगले पांच दिनों तक ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है. आईएमडी की ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी अवधि के दौरान केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, नवरंगपुर, नुआपड़ा, कंधमाल, मलकानगिरि, कोरापुट, गजपति, कटक, खुर्दा और रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इसी तरह, दूसरे दिन सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, कंधमाल, गजपति, गंजाम, मालकानगिरि, कोरापुट, कलाहांडी और नवरंगपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

तीसरे दिन भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, केंदुझर, मालकानगिरि, कोरापुट और गंजाम, गजपति, मालकानगिरि, कोरापुट, भद्रक, बालेश्वर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी तरह, तीसरे दिन बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, केंदुझर, मयूरभंज, मालकानगिरि, ढेंकनाल, कोरापुट और बालेश्वर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

चौथे दिन जाजपुर, केंदुझर, मयूरभंज, और ढेंकानाल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल, सुंदरगढ़, अनुगूल, मालकानगिरि और कोरापुट में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इसके अलावा पांचवें दिन खुर्दा, पुरी, नयागढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल, गंजाम, गजपति, रायगड़ा, मालकानगिरि और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …