Home / Odisha / नवरंगपुर जिले में बेटे की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या

नवरंगपुर जिले में बेटे की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या

भुवनेश्वर. नवरंगपुर जिले में चाचा पंचायत के अर्जुनगुड़ा गांव में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है. पिता की पहचान पीताबास बत्रा के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, इस व्यक्ति ने बुधवार रात अपने तीन साल के नाबालिग बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.

बताया गया है कि बत्रा ने बीती रात अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था और अपनी पत्नी विमला मांझी को घर के बाहर बंद कर दिया था. विमला ने रोते हुए मीडिया को बताया कि घटना के वक्त वह अपने बेटे के साथ घर के अंदर थे. मैं खिड़की से अंदर गयी तो देखा कि दोनों लटके हुए हैं. इस घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …