Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 1,096 नये पाजिटिव मामले, खुर्दा में 389 संक्रमित पाये गये

ओडिशा में कोरोना के 1,096 नये पाजिटिव मामले, खुर्दा में 389 संक्रमित पाये गये

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 1 हजार 096 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 85 हजार 285 हो गई है. अभी तक राज्य में 9 लाख 66 हजार 928 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 12 हजार 480 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 637 संगरोध से हैं, जबकि 459 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 28 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 389 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में 40 तथा बालेश्वर जिले में 77 संक्रमित मिले हैं. बरगड़ जिले में 11 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 21, जबकि बलांगीर जिले में 7 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. कटक जिले में 92 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले में 01, ढेंकानाल जिले में 9 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 4, गंजाम जिले में 5, जगतसिंहपुर जिले में 58 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 68 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 5 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 03 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल जिले में 17 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 36 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 13 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 389 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले में 7, मालकानगिरि जिले में 4 संक्रमित मिले हैं. मयूरभंज जिले में 32, नवरंगपुर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. नयागढ़ जिले में 29 संक्रमितों की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 2, पुरी जिले में 48 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 6, संबलपुर जिले में 8, सोनपुर से 2 संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी तरह सुंदरगढ़ जिले में 20 व स्टेट पूल में 82 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …