-
बहादुरी पूर्वक लड़ने के लिए बधाइयां दी
भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिला हॉकी टीम की हौसला अफजाई की है और बहादुरी पूर्वक लड़ने के लिए बधाइयां दी हैं. हालांकि टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने का भारत का सपना टूट गया. हॉकी का प्रायोजक ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें अपनी लड़ाई की भावना को बनाए रखने के लिए कहा है. पटनायक ने ट्विटर पर लिखा है कि टोक्यो-2020 में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई. अपनी लड़ाई की भावना को बनाए रखें और प्रेरित करते रहें. आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

