भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हर साल 4 अगस्त को मनाए जाने वाले ओड़िया पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी है. पटनायक ने ट्विटर पर कहा कि ओड़िया पत्रकारिता दिवस की सभी को बधाई. आज ही के दिन ओडिशा का पहला अखबार उत्कल दीपिका प्रकाशित हुआ था. उन सभी लोगों का योगदान, जिन्होंने सत्य और निष्पक्ष समाचार कवरेज के साथ ओड़िया पत्रकारिता को समृद्ध किया है, हमेशा यादगार रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि उत्कल दीपिका पहला ओड़िया साप्ताहिक था, जो 4 अगस्त, 1866 को गौरीशंकर राय और बाबू बिचित्रानंद दास द्वारा शुरू किया गया था. इस साप्ताहिक ने भारत में ओड़िया भाषा को विकसित करने के लिए सभी ओड़िया भाषी इलाकों को लाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
