बालेश्वर. बालेश्वर जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-60 के नंदिका चौक पर बीती रात एक ट्रक और बस में टक्कर होने से सात यात्री घायल हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल से एक तीर्थयात्रियों का दल पुरी आया था. पुरी दर्शन के बाद वे लौट रहे थे. इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक ने बस को टक्कर मार दिया. इसके बाद ट्रक का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को अस्पताल में पहुंचाया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को बरामद कर लिया. इसके साथ-साथ चालक की तलाश में जुटी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
