Home / Odisha / राजधानी भुवनेश्वर में युवक शव पेड़ से लटका मिला

राजधानी भुवनेश्वर में युवक शव पेड़ से लटका मिला

भुवनेश्वर. राजधानी स्थित भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास मास्टर कैंटीन बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. युवक के गले में कपड़ा बांधा हुआ था, जिसके सहारे वह पेड़ से लटक रहा था, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है. इस घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …