Home / Odisha / ओडिशा में नथमल चनानी बने सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रभारी

ओडिशा में नथमल चनानी बने सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रभारी

कटक. वरिष्ठ समाजसेवी नथमल चनानी उर्फ मामा ओडिशा में सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. उनकी नियुक्ति की सूचना सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने दी है. इसकी सूचना देते हुए झा ने उम्मीद जतायी है कि मामाजी के मार्गदर्शन में सैल्यूट तिरंगा नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.

नथमल चनानी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा समेत पूरी टीम ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इधर, इस जिम्मेदारी के लिए मामाजी ने प्रान्तीय अध्यक्ष शैलेश वर्मा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के प्रति आभार जताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि पूरी प्रान्तीय टीम एवं प्रदेश की सभी शाखाओं के सहयोग से सैल्यूट तिरगा के कार्यों को गति प्रदान करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …